Jio का बड़ा धमाका, 200 रुपए में 30GB डेटा, 15 OTT और एक हजार से ज्यादा TV चैनल

मुंबई। रिलायंस समूह की दूरसंचार कंपनी जियो ने ‘जियो ओटीटी पास’ नाम से 200 रुपए का नया पैक पेश करने की घोषणा की है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम ओटीटी ऐप, एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30 जीबी हाई-स्पीड डाटा और अनलिमिटेड 5जी की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस पैक में यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार मोबाइल हॉलीवुड और प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा सोनीलिव, जी5, लॉयन्सगेट प्ले, डिस्कवरी, सन एनएक्सटी, फैनकोड, कंचा लंका, प्लेनेट मराठी, चौपाल, होईचोई, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस जैसे 12 अतिरिक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से देखा जा सकता है।
पैक की वैधता 28 दिन की होगी। ग्राहक जियो टीवी पर एक हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे। इनमें स्टार, सोनी, सन टीवी और डिस्कवरी जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक माईजिओ ऐप, जियो.कॉम, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप के जरिये 200 रुपए वाला ओटीटी पास एक्टिव कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714