चंडीगढ़

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आज अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर हाथ में लेकर जो प्रदर्शन किया। खास बात यह थी इन्होंने जो पोस्टर अपनी गाड़ियों पर भी लगाए हुए थे। इसलिए ताकि अगर पुलिस को इनके खिलाफ इन पोस्टों को लगाने के लिए कार्रवाई करनी है तो करके दिखाएं क्योंकि गाड़ी तो उनकी अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी है।

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए चंडीगढ़ आप नेता प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि क्योंकि चंडीगढ़ में नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है और प्रशासन भी केंद्र सरकार के अधीन है। ऐसे में उन्हें मोदी हटाओ देश बचाओ की बैनर कहीं भी लगाने की इजाजत कोई नहीं देगा। इसलिए उन्होंने यह तरीका प्रदर्शन का अपनाया है।

उन्होंने कहा कि अगर वह कहीं और जगह जो पोस्टर लगाते तो उनके खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन एफआईआर दर्ज करता कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज ना हो इसके लिए उन्होंने इस तरीके से अपना विरोध जताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तंज कसते हुए यह भी कहा कि चंडीगढ़ में इतने कानून है कि इस तरीके का प्रदर्शन करना मुश्किल है हालांकि यहां पर ईडी और सीबीआई की रेट कम पड़ रही है वरना आम आदमी पार्टी के सारे पार्षद ही जेल में होते।

यह भी पढ़ें ...  कोच से छेड़छाड़ मामले में CM मनोहर ने मंत्री संदीप पर चुप्पी तोड़ी, जानिए क्या कहा

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमें कोई जगह दी जाएगी वहां वहां पर हम पोस्टर भी लगाएंगे। उनका कहना है कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ़ की जनता तक उनकी आवाज पहुंचे। जिसके तहत वह यह नारा दे रहे हैं कि मोदी हटाओ देश बचाओ। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन को अभी और जानकारी नहीं है कि हम क्या करने जा रहे हैं।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि जो दिल्ली में पोस्टर लगाए गए थे क्या वे आम आदमी पार्टी ने लगाए थे उस पर उन्होंने कहा कि इसकी उनको जानकारी नहीं है लेकिन एक ही होल्डिंग और वहां पर 138 एफआईआर हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देश में लूट मची हुई है उस मुद्दे पर सारा का सारा विपक्ष एकजुट है। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने मोदी और अडान के रिश्तो पर भी सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश को बचाना है तो मोदी को सत्ता से हटाना होगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button