आज की ख़बरहरियाणा

केयू के 25 विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में चयनित, कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बडे़ हर्ष का विषय है कि केयू के 25 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित  कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में हुआ है। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय का प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र विद्यार्थियों को कौशल युक्त कर उन्हें रोजगार प्रदान करने की ओर निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केयू प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि केयू में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के लगभग 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों  में एमबीए के 6 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें 4.5 लाख रुपए का सालाना पैकेज दिया जाएगा। इससे पहले भी कंपनी द्वारा 19 विद्यार्थियों का चयन हो चुका हैं और अब चयनित विद्यार्थियों की संख्या 25 पहुँच गई है उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की ओर से एचआर मैनेजर राशि सिंह ने कंपनी की कार्य संस्कृति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, करियर उन्नति के अवसरों तथा प्रदर्शन आधारित पदोन्नति प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, यूएसएम के अध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल आईएमएस के निदेशक प्रो सिद्धार्थ भारद्वाज केयूसीटीईआई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. जसविन्दर कुमार ने भी विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button