चंडीगढ़, 21 मई :
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान जिला माल अफसर, मोगा के रीडर दविंदर पाल सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव चक्क कानियां खुर्द, तहसील धर्मकोट, जिला मोगा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के पुत्र का 13 एकड़ जमीन की बंटवारा संबंधी डीआरओ, मोगा की अदालत में केस चल रहा था। आरोपी रीडर दविंदर पाल सिंह ने कथित तौर पर 5-6 महीनों के अंदर केस का जल्दी निपटारा करने के लिए 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसने शिकायतकर्ता को 50,000 रुपये रिश्वत की राशि एडवांस में देने और बाकी 50,000 रुपये केस निपटारे के बाद देने को कहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट मोगा से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।