मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फरीदकोट के गांव गोलेवाला स्थित माल कार्यालय में तैनात कानूनगो वरिंदर सिंह भुट्टर के खिलाफ 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जिला फरीदकोट के गांव बगथला निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि अदालत ने माल विभाग फरीदकोट को शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए थे। इस संबंध में आरोपी कानूनगो ने शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के बदले उससे 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये दिए और रिश्वत देते समय की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।