कुरुक्षेत्र, 3 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन के मद्देनजर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा योग आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 जून 2026 (वीरवार) को प्रातः 6.00 बजे से 7.00 बजे तक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित होगा।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें