
कुरुक्षेत्र, 03 जून। होटल एंड कैटरिंग के क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर है। इसकी मांग देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहिन्द्र चंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2026 निर्धारित की गई है। होटल प्रबंधन क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर इस कोर्स की सीमित सीटों पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
प्रो. मोहिन्द्र चंद ने बताया कि विभाग में मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एमएचएम एंड सीटी) तथा मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम) के एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय कार्यक्रम उपलब्ध हैं। दोनों द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में किसी भी विषय से स्नातक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं, जबकि एक वर्षीय कार्यक्रमों के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा आवश्यक है। एमएचएम एंड सीटी के द्विवर्षीय कार्यक्रम में 30 तथा एक वर्षीय कार्यक्रम में 25 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं एमटीटीएम के द्विवर्षीय कार्यक्रम में 20 तथा एक वर्षीय कार्यक्रम में 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन कोर्स में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के साथ-साथ खेल, एनसीसी, एनएसएस, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों, एकल बालिका एवं केजी-टू-पीजी योजना के तहत अतिरिक्त सीटों का भी प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि होटल मैनेजमेंट की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी के ढेर सारे मौके मिलते हैं। रेस्तरां और होटलों के अलावा, नए स्नातकों और स्नातकोत्तर के लिए कई अवसर हैं जिनमें एयरलाइन खानपान, क्रूज शिप होटल प्रबंधन, अस्पताल प्रशासन और खानपान, क्लब प्रबंधन, गेस्ट हाउस, विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आतिथ्य सेवाएं, रसोई प्रबंधन, कारखानों, स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों आदि में खानपान और रसोई का प्रबंधन, होटल और पर्यटन संघ, स्वरोजगार उद्यमी, टूर मैनेजर, शेफ, फूड स्टाइलिस्ट आदि शामिल हैं।
प्रो. मोहिन्द्र चंद ने बताया कि आईआरसीटीसी कैटरिंग सुपरवाइजर, मैनेजर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कैटरिंग मैनेजर, विश्वविद्यालयों तथा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में टीचिंग फैकल्टी, एफएसएसएआई जॉब्स, इंडियन नेवी कैटरिंग सर्विसेज, इंडियन नेवी हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, सरकारी एयरलाइंस में हॉस्पिटेलिटी मैनेजर, रेलवे कैटरिंग, भारतीय खाद्य निगम, सेना या रक्षा खानपान आदि सरकारी नौकरियों में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही इन पाठ्यक्रमों के स्नातकों के लिए टूर कंपनियों, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों, ट्रैवल टेक्नोलॉजी फर्मों तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि यहां से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं ने अपने लिए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के बच्चे देश ही नहीं पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। यहां के छात्र ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएसए, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, दुबई, कुवैत आदि जगहों के रेपुटेड होटल में कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी यहां से पढ़े हुए स्नातकोत्तर छात्र एवं छात्राएं देश के नामी विश्वविद्यालयों जैसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, जम्मू यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर पंजाब यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, अमेठी यूनिवर्सिटी, महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जीएनए यूनिवर्सिटी, बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी. जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी और कई कॉलेजों में कार्यरत है।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 15 जून रात्रि 23ः55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714