मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आठ व्यक्तियों को 9.549 किलो हेरोइन, 5.459 किलो अफीम और अवैध .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजिंदर सिंह (27) निवासी इंदिरा कॉलोनी, अमृतसर; विनय (26) निवासी ग्वाल मंडी, अमृतसर; प्रदीप सिंह (37) निवासी गांव वरनाली हरशा छीना, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (24), नवनीत उर्फ कीड़ा (18) और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी (19), तीनों निवासी गांव अटारी, अमृतसर; बलजिंदर सिंह (37) निवासी बाबा बूढ़ा सिंह कॉलोनी, अमृतसर तथा अमृत पाल सिंह उर्फ अमृत (25) निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह, अमृतसर देहाती के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर विदेशी तस्करों से जुड़े हुए थे और ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन, अफीम और अवैध हथियारों की खेपें प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तथा सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंधों का भी पता लगा लिया है।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पहले ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजिंदर सिंह को एक .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर उसके साथी विनय को 4.2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विनय द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक अन्य साथी प्रदीप सिंह को 1.2 किलो और अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करन सिंह उर्फ करन को 7 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के दौरान उसके साथियों नवनीत सिंह उर्फ कीड़ा और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी हरमनबीर गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर बलजिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें पहला मामला एफआईआर नंबर 166 दिनांक 10.09.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 18-बी एवं 29 के तहत थाना कैंट में; दूसरा मामला एफआईआर नंबर 132 दिनांक 11.09.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-सी एवं 29 के तहत थाना ए-डिवीजन में तथा तीसरा मामला एफआईआर नंबर 211 दिनांक 12.09.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 21-सी एवं 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में दर्ज किया गया है।