अमृतसर में स्कॉर्पियो में जिंदा जला युवक, टिप्पर से टक्कर के बाद लगी आग; मौके पर मौत, चालक फरार

फरोजपुर
पंजाब के अमृतसर तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास स्कॉर्पियो और लुक से भरे टिप्पर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन निवासी 25 वर्षीय गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था और सामान खरीदने के लिए अमृतसर जा रहा था। पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह के मुताबिक स्कॉर्पियो तरनतारन से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे टिप्पर से उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि दोनों वाहनों में आग लग गई और स्कॉर्पियो में सवार गुरिंदर सिंह अंदर ही फंस गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आग तेजी से फैलने के कारण युवक को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीर ढाबा संचालक और पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने और स्कॉर्पियो में फंसे युवक को बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने मोटरों, पानी की पाइपों और कीटनाशक स्प्रे करने वाली टंकियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। इस दौरान गुरिंदर सिंह को बचाया नहीं जा सका। आग की लपटों के बीच युवक को गाड़ी के बाहर नहीं जा सका।