इटली के बचपन से लेकर भारत की राजनीति तक: सोनिया गांधी की किताब जल्द होगी लॉन्च

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (अपनेपन का एहसास : प्रेम का एक सफर) 10 नवंबर को जारी होगी। सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भी आ गयी हैं और इसके साथ ही श्रीमती गांधी भी इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक की पहली झलक साझा करते हुए कहा कि यह प्रेम, कर्तव्य, बिछड़ने और अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने कहा कि वह इस पुस्तक को सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नमस्कार, आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह मेरी किताब की पहली झलक है। यह प्यार, कर्तव्य, खोने के दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी है। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।” साझा की गई रील में सोनिया गांधी काफी खुश नजर आ रही हैं। वह अपनी किताब के बारे में बात करते हुए बताती हैं कि इसमें कई तस्वीरें भी शामिल हैं। रील में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई देती हैं, जो उनको (सोन या गांधी) मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुस्तक में इटली में उनके बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह और भारतीय राजनीति में उनके प्रवेश तक के सफर का जिक्र किया गया है। यह पुस्तक उनके निजी जीवन, पारिवारिक रिश्तों और भारत में उनके लंबे राजनीतिक सफर की झलक पेश करेगी। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्रीमती गांधी के संस्मरण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह पुस्तक 10 नवंबर को जारी होगी।