आर्थिक

चीनी हफ्ते में 239 रुपए महंगी

घरेलू थोक ङ्क्षजस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी औसतन 239 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हो गई। चीनी के साथ चावल, गेहूं, दालों और खाद्य तेलों में भी तेजी रही। त्योहारी मांग आने से चीनी में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी रही है। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 239 रुपए बढक़र सप्ताहांत पर 5,386 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गुड़ भी 24 रुपए महंगा हुआ। खुदरा बाजार में भी चीनी में 2.40 रुपए प्रति किलोग्राम की औसत बढ़त रही। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 193 रुपए बढक़र सप्ताहांत पर 4,317 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं की कीमत चार रुपए बढक़र 2,891 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। वहींं, आटा 14 रुपए सस्ता हुआ और 3,350 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 390 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल और उड़द दाल 203-203 रुपए महंगी हुई।

मूंग दाल की कीमत 178 रुपए और मसूर दाल की 67 रुपए बढ़ गई। बीते सप्ताह सरसों तेल औसतन 182 रुपए और सोया तेल 122 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति में 107 रुपए और पाम ऑयल में 81 रुपए की तेजी रही। मूंगफली तेल 56 रुपए और सूरजमुखी तेल 51 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त में रहा। त्योहारी सीजन में मांग, बाजार में उपलब्धता, आवक और थोक कारोबार की गतिविधियां खाद्य वस्तुओं के भाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं। आने वाले दिनों में इन वस्तुओं की कीमतों में तेजी जारी रहती है या बाजार में स्थिरता आती है, यह मांग और आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करेगा। फिलहाल उपलब्ध साप्ताहिक आंकड़े चीनी, चावल और अन्य खाद्य जिंसों के थोक बाजार में बढ़त का संकेत देते हैं। हालांकि, थोक भाव में हुई बढ़ोतरी का खुदरा बाजार में कितना और कब तक असर दिखाई देगा, यह अलग-अलग क्षेत्रों तथा बाजारों की स्थितियों पर निर्भर करेगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button