भारतीय हॉकी और क्रिकेट टीम फाइनल में, एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत को दो सिल्वर सहित छह मेडल

एशियन गेम्स-2026 का 12वां दिन भी भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियों वाला रहा। भारतीय पुरुष हॉकी और क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है, जबकि गुरुवार को भारत की झोली में छह और पदक आए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को पाकिस्तान को 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंच गई हैं। उधर,भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना तीन अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा। इसके अलावा कंपाउंड तीरंदाजी में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
स्क्वैश में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने कांस्य पदक जीता। नितेश सिवाच ने गुरुवार को पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों की ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारतीय फाइनलिस्ट के लिए 64 साल का इंतजार खत्म किया और देश के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। नौकायन में भारतीय जोड़ी प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। महिलाओं की स्किफ स्पर्धा में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने ब्रांज मेडल जीता।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714