पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं के निवासियों को पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के अंतर्गत घरों के मालिकाना हक सौंपे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
समारोह के दौरान स्पीकर संधवां ने ‘लाल लकीर/लाल डोरे’ (गांव की आबादी देह) के अंदर रहने वाले लोगों को संपत्ति के मालिकाना हक प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह योजना अपने घर में लंबे समय से रह रहे निवासियों को कानूनी मान्यता देती है, जिससे उनके संपत्ति के अधिकार सुरक्षित होंगे, भूमि विवाद कम होंगे और वे बैंकों से आसानी से ऋण भी ले सकेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय नेता और गांव के निवासी उपस्थित थे। लाभार्थियों ने अपनी संपत्तियों के मालिकाना हक सुरक्षित करने और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।