आर्थिक

आज बदलेगा बाजार का इतिहास, जियो प्लेटफॉर्म को 20 फीसदी प्रीमियम मिला, तो बनेगी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

जियो प्लेटफॉम्र्स की बुधवार को लिस्टिंग से बाजार में बड़ा बदलाव संभव है। 1,340 रुपए पर शेयर खुलने पर रिलायंस ग्रुप टाटा समूह को पीछे छोड़ सकता है। रिलायंस ग्रुप बुधवार को जियो प्लेटफॉम्र्स का शेयर बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ 10.3 लाख करोड़ रुपए की वैल्यूएशन पर आया है। दिलचस्प बात यह है कि अगर लिस्टिंग के दिन शेयर अपने इश्यू प्राइस से 20 फीसदी तक की बढ़त के साथ बाजार में उतरते हैं, तो जियो प्लेटफॉम्र्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन सकती है। इस स्थिति में उसका बाजार मूल्य 12.3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच जाएगा। जियो प्लेटफॉम्र्स के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाले हैं। निवेशकों के साथ बाजार की नजरें भी इस लिस्टिंग पर टिकी हैं, क्योंकि इसका असर भारतीय शेयर बाजार की कंपनियों की रैंकिंग पर पड़ सकता है। जियो प्लेटफॉम्र्स ने आईपीओ में 27 करोड़ नए शेयर जारी किए हैं। इन शेयरों का इश्यू प्राइस 1,119 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। इसी कीमत के आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन 10.3 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। इतनी बड़ी वैल्यूएशन पर आईपीओ लाना भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के लिए बेहद खास है। इससे पहले किसी कंपनी ने 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की वैल्यूएशन पर आईपीओ पेश नहीं किया था।

आईपीओ की कीमत के आधार पर ही जियो प्लेटफॉम्र्स भारत की चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 16.2 लाख करोड़ रुपए के बाजार मूल्य के साथ पहले स्थान पर है। भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 12.2 लाख करोड़ और एचडीएफसी बैंक का 10.6 लाख करोड़ है। अगर जियो प्लेटफॉम्र्स का शेयर 1,340 रुपये पर लिस्ट होता है, तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12.3 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। इस स्तर पर वह भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक को पीछे छोडक़र देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह लिस्टिंग के दिन शेयर की वास्तविक कीमत पर निर्भर करेगा।जियो प्लेटफॉम्र्स की लिस्टिंग का असर सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा। इससे मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की बाजार हैसियत भी बढ़ सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉम्र्स की वैल्यूएशन को जोडऩे पर समूह का कुल बाजार मूल्य 27 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो जाता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अभी टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण 25.7 लाख करोड़

अब तक टाटा समूह की 32 सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 25.7 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, अडानी समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य लगभग 16.6 लाख करोड़ रुपए है। इस तुलना में रिलायंस समूह की संयुक्त वैल्यूएशन उसे देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों में सबसे आगे पहुंचा सकती है। अगर जियो प्लेटफॉम्र्स के शेयर आईपीओ की कीमत से अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं, तो रिलायंस समूह का कुल बाजार मूल्य 30 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच सकता है। भारतीय कॉरपोरेट जगत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। अब तक टाटा समूह की 32 सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 25.7 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, अडानी समूह की 11 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य लगभग 16.6 लाख करोड़ रुपए है। इस तुलना में रिलायंस समूह की संयुक्त वैल्यूएशन उसे देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों में सबसे आगे पहुंचा सकती है। अगर जियो प्लेटफॉम्र्स के शेयर आईपीओ की कीमत से अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं, तो रिलायंस समूह का कुल बाजार मूल्य 30 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच सकता है। भारतीय कॉरपोरेट जगत के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button