‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 310वें दिन पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरों के साथियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 505 ठिकानों पर छापेमारी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त सूबा बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ यह अहम अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सूबे के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे सूबे में विशेष अभियान चला रही हैं।
310वें दिन, पुलिस टीमों ने 158 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और तीन हथियार बरामद किए; इससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 86,864 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 194 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां के विरुद्ध’ 635वें दिन भी जारी रखते हुए आज 117 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलो भूकी, 491 नशीली गोलियां और 1650 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही, सिर्फ 635 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 95,448 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवाने हेतु प्रेरित किया है।