आर्थिक

बिसलेरी के पानी पर उठे सवालों के बीच कंपनी का बड़ा दावा

मुंबई। बोतल बंद पानी का कारोबार करने वाली देश के प्रमुख कंपनी बिसलेरी ने कहा कि देश भर में उसके सभी कार्यरत 143 संयंत्र खाद्य शुद्धता विनियामक FSSAI के नियमों का अनुपालन कर रहे हैं। बिसलेरी ने अपने कुछ उत्पादों के नमूने की जांच को लेकर उठे विवाद को लेकर सोमवार 23 नवंबर को मीडिया के लिए जारी किए गए FSSAI के स्पष्टीकरण का स्वागत किया है। कंपनी ने कहा है,” यह स्पष्टीकरण हमारे गोवा प्लांट में 14 महीने पहले बने एक बैच के, केवल एक सैंपल के संबंध में मांगा गया था।” उसने कहा है कि बिस्लेरी सालाना 50,000 से अधिक बैच का उत्पादन करती है। FSSAI द्वारा बिक्री पर लगाई गई रोक केवल एक बैच ‘जीओ 270’ पर लागू होती है, जिसे 27 सितंबर 2025 को गोवा में तैयार किया गया था।

बिसलेरी ने कहा है कि ‘वर्तमान में बाजार में इस बैच का कोई स्टॉक मौजूद नहीं है।” उसने यह भी कहा है कि उसके उत्पाद कन नमूना ‘ब्रोमेट टेस्ट’ में पास हुए हैं। FSSAI ने 23 नवंबर को स्पष्ट रूप से बताया है कि उक्त बैच के सैंपल की दोबारा जांच करने पर, ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से कम पाई गई। कंपनी ने कहा है कि FSSAI की जांच के लिए कुल 6 सैंपल लिए गए थे, जिनमें एक ही स्रोत का पानी था। शुरुआत में ये सभी 6 सैंपल पास हो गए थे। बाद में हुई दोबारा जांच में, बैच ‘जीओ 270’ के 6 सैंपलों में से एक में पीएएच की मात्रा 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पायी गयी। उसी बैच ‘जीओ 270’ के एक अन्य सैंपल ने सभी मानकों को पूरा किया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बिसलेरी ने इन विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाया और फरवरी 2026 में पीएएच की दोबारा जांच करने का अनुरोध किया। बिसलेरी ने कहा है कि वह FSSAI के साथ सहयोग करना जारी रखेगी और किसी भी कानूनी प्रक्रिया में अपना पक्ष रखेगी।’ कंपनी ने दावा किया है,” FSSAI द्वारा बिस्लेरी के किसी भी प्लांट में जांचे गए किसी भी सैंपल में पीएएच से जुड़ी कोई समस्या नहीं पाई गई है।”

उसने कहा है कि गुणवत्ता उत्कृष्टता के प्रति बिस्लेरी की प्रतिबद्धता बिसलेरी के सभी 143 प्लांट पूरी तरह से चालू हैं, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन करते हैं और FSSAI के नियमों के अनुरूप हैं। गोवा प्लांट को अपना कामकाज रोकने का कोई निर्देश नहीं मिला था, और उसके बाद हुए उत्पादन के सैंपल सभी लागू FSSAI मानकों पर खरे उतरे हैं। कंपनी ने कहा है,” हम खाद्य सुरक्षा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहते हैं, जो भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक के रूप में हमारी विरासत की पहचान रहे हैं।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button