चंडीगढ़हरियाणा

चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के SPO का मर्डर;

Haryana Police SPO Murder: चंडीगढ़ में बेहद खौफनाक वारदात हुई है। यहां मलोया-पलसोरा चौकी के पास हरियाणा पुलिस के एक SPO का भयावह तरीके से मर्डर किया गया है। मंगलवार सुबह झाड़ियों में एसपीओ की खून से सनी लाश देखी गई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसपीओ की लाश अपने कब्जे में ली और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एसपीओ की लाश पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी हरियाणा पुलिस से एसपीओ के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे हैं। एसपीओ की उम्र 40 से 42 साल के बीच बताई जा रही है। वह इस समय मलोया में रह रहा था और मूल रूप से महेन्द्रगढ़ का रहने वाला है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

तन पर थी वर्दी, चेहरा भयानक कुचला था

बताया जा रहा है कि, झाड़ियों में पाए गए इस मृतक SPO ने तन पर वर्दी डाल रखी थी। वहीं वर्दी की नेम प्लेट पर अजीत नाम लिखा हुआ था। एसपीओ का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ पाया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी भारी पत्थर से एसपीओ पर वार किया गया और उसका चेहरा कुचला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एसपीओ के शरीर पर अन्य चोटें भी मिली हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button