दिव्या भारती की मौत सेपहले शूट करने वाले कमल सदाना बोले- वो आत्महत्या नहीं थी

नई दिल्ली।
Divya Bharti Death: 5 अप्रैल 1993 की वो रात थी, जब खबर आई कि 19 साल की दिव्या भारती इस दुनिया में नहीं रहीं। दीवाना, शोला और शबनम, रंग समेत सुपरहिट फिल्में देने के बाद चारों ओर चर्चा थी कि वह श्रीदेवी के बाद अगली सुपरस्टार हैं। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके सक्सेस की गाड़ी आगे बढ़ती, उससे पहले ही अभिनेत्री इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दिव्या भारती की मौत पर बहुत चर्चा हुई। हो भी क्यों ना, अपकमिंग सुपरस्टार का यूं गुजर जाना, हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। कुछ लोगों ने कहा कि यह सुसाइड है तो कुछ ने कहा कि यह हत्या है। हालांकि, पिता ने बयान दिया था कि शराब पीने की वजह से दिव्या अपना बैलेंस खो बैठी थीं और बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई। अब सालों बाद दिव्या के को-स्टार ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
दिव्या की मौत से शॉक हो गए थे कमल सदाना
दिव्या भारती के को-स्टार रहे कमल सदाना ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि एक्ट्रेस कभी भी सुसाइड नहीं कर सकती हैं। वह बहुत चुलबुली और जिंदादिल स्वभाव की थीं, ऐसे में वह सुसाइड करने का सोच भी नहीं सोच सकतीं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, “यह बहुत मुश्किल था। यह बहुत दुख की बात थी। वह बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं और उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।”