आम इनसान असली ‘भारत भाग्य विधाता’

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने आम इंसान को असली ‘भारत भाग्य विधाता’ बताया है। कंगना रणौत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म के विषय और संदेश पर खुलकर बात की और कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। कंगना ने कहा कि यदि एक दिन के लिए अस्पतालों में नर्सें काम पर न आएं, स्कूलों में स्टाफ न पहुंचे, रेलवे का संचालन ठप हो जाए, शहर की सफाई व्यवस्था बंद हो जाए और सिनेमाघरों का स्टाफ भी छुट्टी पर चला जाए, तो पूरा सिस्टम पूरी तरह रुक सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन लोगों पर पूरा सिस्टम चलता है, उन्हें हम आम आदमी क्यों कहते हैं। कंगना के अनुसार, यही लोग प्रतिदिन अपने कार्यों से देश और समाज को चलाते हैं और वास्तविकता में वही देश की असली ताकत हैं, जिन्हें ‘भारत भाग्य विधाता’ कहा जाना चाहिए। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।