दुकानों में घुसा बारिश का पानी, मोहाली के फेज-2 में बरपाया कहर, जलभराव से लोग परेशान

मोहाली 13-9-26
पंजाब में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। रविवार को चंडीगढ़ के साथ जालंधर और मोहाली में झमाझम बारिश हुई। मोहाली के फेज-2 के रिहायशी इलाकों और विभिन्न मार्केट्स में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, चंडीगढ़ में भी तेज बारिश हुई। कुछ ही समय में यहां 37 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम इतना खराब था कि कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई। वहीं, शाम करीब 4 बजे जालंधर में भी तेज हवाएं चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं, मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई। इस दौरान पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई। उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इससे इलाके में बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बढ़ेगी।