मोहाली में देह व्यापार का पर्दाफाश, स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था धंधा, पांच आरोपी गिरफ्तार

मोहाली
मोहाली पुलिस ने शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए कई युवतियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख वरुण शर्मा और एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह के निर्देशों पर असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना फेज-8, थाना सुहाना और थाना फेज-11 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसारए इन सेंटरों के संचालक कथित तौर पर दूसरे राज्यों से युवतियों को अच्छी नौकरी और कमाई का लालच देकर बुलाते थे और बाद में उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। पहली कार्रवाई में थाना सुहाना पुलिस ने सेक्टर-79 स्थित ट्री फैमिली स्पा पर छापा मारकर कई युवतियों को रेस्क्यू किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने मामले में रमणदीप सिंह औलख निवासी कुंभड़ा और पीयूष शर्मा निवासी पिंजौर को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में थाना फेज-8 पुलिस ने सेक्टर-68 स्थित मोजो स्पा सेंटर पर छापा मारकर कई युवतियों को रेस्क्यू किया। इस मामले में स्पा सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने क्यौरा स्पा एवं ब्यूटी सेंटर पर छापा मारकर तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और बाद में उन्हें उनके परिवारों के हवाले कर दिया। इस मामले में कृष्णा पदम शर्मा निवासी सेक्टर-66 और राजेश मेहता निवासी सेक्टर-46 चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में संदीप और दीपकए निवासी सेक्टर-68 अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।