मनोरंजन

देवोलीना भट्टाचार्जी करने जा रहीं शादी शेयर की ब्राइडल लुक में फोटोज यूजर्स बोले पब्लिसिटी स्टंट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दरअसल देवोलीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं।

इस दौरान ‘साथ निभाना साथिया’ में उनके को-स्टार रह चुके विशाल सिंह भी नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी के कयास लगने लगे थे। हालांकि अब देवोलीना ने फैंस को अपना ब्राइडल लुक दिखाया है।

ब्राइडल मेहंदी लगाए दुल्हन के रूप में दिखीं देवोलीना

इन फोटोज में देवोलीना दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में कलीरे भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी भी फैंस को दिखाई है। अब इन फोटोज को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें ...  'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे किंग खान, शो में साउथ सितारों का भी लगेगा जमावड़ा

यूजर्स को लग रहा पब्लिसिटी स्टंट

वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी के ब्राइडल लुक को देखकर कुछ लोग शॉक्ड हैं। उनका कहना है कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। जहां एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप ऐसे प्रैंक क्यों करते हो।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आशा करता हूं कि ये शादी सच होगी।’

भट्टाचार्जी कई बार फैंस के साथ कर चुकी हैं प्रैंक

भट्टाचार्जी ने इससे पहले भी विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के बाद लग रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है।

भट्टाचार्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘इट्स ऑफिशयल।’ हालांकि कुछ दिन बाद खुलासा हुआ था कि दोनों ने ये प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था।

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button