पंजाब

धान की आवक 173 लाख मीट्रिक टन से पार, खरीद 169 लाख मीट्रिक टन से अधिक : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री

चंडीगढ़, 10 नवंबर :

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज बताया कि राज्य में धान की खरीद ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। मंडियों में धान की कुल आवक 173 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) से अधिक हो गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मंत्री ने कहा कि धान की कुल खरीद भी 169 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो चुकी है, जो पंजाब की सभी मंडियों में खरीद कार्यों के सुचारू, निर्बाध और व्यवस्थित ढंग से चलने को दर्शाती है।

मंत्री ने आगे कहा कि धान के उठान का कार्य भी अच्छी गति से जारी है। अब तक 128.22 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है, जिससे मंडियों की समय पर सफाई और खरीदे गए धान का सुचारू परिवहन सुनिश्चित हो रहा है।

किसानों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक 3.82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 37,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई जा चुकी है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रत्येक किसान के लिए निर्बाध खरीद, समय पर उठान, अनाज के प्रत्येक दाने की खरीद और तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button