पंजाब

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ङ्क्षसह बादल ने वरिष्ठ अकाली नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया। श्री बादल ने उन्हें भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी नियुक्त करने की भी घोषणा की। बेगोवाल में रविवार को आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री बादल ने पार्टी छोड़ चुके अकाली नेताओं से पंथक संगठन में वापस लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर पंथ के विरोधियों को पंजाब से बाहर करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने बीबी जागीर कौर से सभी को साथ लेकर चलने और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें विधायक चुनने की अपील की। श्री बादल ने कहा कि भुलत्थ पंथक क्षेत्र और अकाली दल का मजबूत गढ़ है। बीबी जागीर कौर के अपनी टीम के साथ पार्टी में लौटने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

राज्य की स्थिति पर ङ्क्षचता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा तस्करी और गिरोहवाद गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर नशा तस्करों को संरक्षण देने और उनसे मासिक वसूली करने के आरोप भी लगाए। श्री बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश ङ्क्षसह बादल ने आटा-दाल, शगुन, वृद्धावस्था पेंशन और अनुसूचित जाति छात्रवृत्त्त जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप सरकार ने राज्य के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अकाली दल की सरकार बनने पर आप सरकार द्वारा बंद या रोकी गई योजनाएं फिर शुरू की जाएंगी। उन्होंने लोगों से आप सरकार को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर तीन महीने के भीतर गिरोहवाद समाप्त कर दिया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button