देश विदेश

फायरिंग से पहले आतंकियों ने की थी रेकी, CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दहशतगर्दों की CCTV फुटेज सामने आई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी को ढेर किए जाने के बाद सीआरपीएफ ने लश्कर के आतंकी लतीफ भट्ट की तलाश तेज कर दी है। इसी बीच मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें लतीफ भट और उसके सहयोगी उमर निसार डार को देखा गया है। इसमें आतंकी लतीफ भट्ट और उमर निसार डार सीआरपीएफ कैंप की रेकी करते दिख रहे हैं। यह फुटेज 10 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ की पोस्ट पर हमले के बाद का है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोनों आतंकी एक वैन से उतर रहे हैं। इनमें से एक के हाथ में छड़ी है, जबकि दूसरे के हाथ में एक बैग है। छड़ी हाथ में पकड़े शख्स वहां खड़े एक अन्य व्यक्ति से बात करता है और इसके बाद बाद वे वहां से चले जाते हैं। थोड़ी देर में वैन से ड्राइवर और एक अन्य शख्स भी उतरता है। इनमें से तीन लोग एक साथ चले जाते हैं, जबकि आखिरी में उतरने वाला शख्स दूसरी तरफ चला जाता है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि फायरिंग में लतीफ भट्ट घायल हुआ है और वह जंगलों में कहीं छिपा हो सकता है। वहीं उसका साथी उमर निसार डार सोमवार को मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि हमले में संदिग्ध रूप से शामिल रहे दो युवक कुलगाम में लारू बाइपास के पास घूम रहे हैं, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह(एसओजी) ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button