चंडीगढ़, 4 नवंबर 2026:
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक वैभव और श्रद्धा के साथ मनाने संबंधी भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करके पवित्र अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में होने वाले तीन दिवसीय विशाल समागमों की तैयारियों का जायजा लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
श्री खुरालगढ़ साहिब में होने वाले ऐतिहासिक धार्मिक इकट्ठ की महत्वता को उजागर करते हुए वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “4 से 6 दिसंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय कार्यक्रम भगवंत मान सरकार द्वारा करवाए जा रहे समागमों का मुख्य आकर्षण होगा।” उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पंजाब और देश भर से आने वाली संगत के लिए यह समागम अधिक सुचारू, आध्यात्मिकता से भरपूर और यादगार साबित हो।
बैठक दौरान वित्त मंत्री ने मुख्य दीवान, धार्मिक रीति-रिवाजों, बुनियादी ढांचे, सफाई, आवाजाही, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, पीने के पानी और संगत की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक प्रबंधों के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और दर्शन में श्री खुरालगढ़ साहिब की अहमियत के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय समागम 650वें प्रकाश पर्व समागमों का मुख्य आकर्षण होंगे।” उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरु साहिब के बराबरी, मानवीय मान-सम्मान, सामाजिक सद्भावना और विश्व-व्यापी भाईचारक सांझ के सदैव दर्शन को सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वित्त मंत्री ने आगे बताया, “समागमों की श्रृंखला के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से सजाई जा रही चार प्रमुख शोभा यात्राएं 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में समाप्त होंगी, जिससे देश भर से संगतें मुख्य धार्मिक कार्यक्रम से पहले यहां पहुंच जाएंगी।”
उन्होंने कहा, “यह शोभा यात्राएं श्री गुरु रविदास जी महाराज के सर्व-सांझे संदेश और पवित्र शिक्षाओं के प्रसार का अहम जरिया बनेंगी और इस ऐतिहासिक अवसर से पहले श्रद्धा, एकता और आपसी सांझ का आध्यात्मिक माहौल सृजित करेंगी।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
धार्मिक कार्यक्रमों के विवरण साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने बताया, “4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे, जिनके भोग 6 दिसंबर को पाए जाएंगे, जिसके साथ ही श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय समागमों की समाप्ति होगी।”
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी प्रबंध अग्रिम रूप से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगत, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों, जो इस पवित्र अस्थान पर आएंगे, उनकी सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच को दोहराते हुए चीमा ने कहा, “पंजाब सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक पहलों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह समागम केवल एक धार्मिक इकट्ठा ही नहीं बल्कि यह गुरु जी महाराज द्वारा दिखाई समानता, दया, सामाजिक न्याय और भाईचारे की परंपरा को पुनः दृढ़ करने का अवसर भी होंगे।”
वित्त मंत्री ने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने के लिए कहा और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि 650वां ऐतिहासिक प्रकाश पर्व, श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान विरासत के अनुरूप पूरी मर्यादा, शान-शौकत और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाए।
इस बैठक में पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, प्रशासनिक सचिव कुमार अमित, निदेशक संजीव कुमार तिवारी, लोक संपर्क विभाग के उप सचिव दीपांकर गर्ग और कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।