कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर।’कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तृतीय दिवस के सत्र की अध्यक्षता रादौर, यमुनानगर के एसडीएम नरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एचसीएस अधिकारी व्योम शर्मा, इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं संस्थान निदेशक डॉ. धर्मबीर, अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण लाम्बा, राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता तथा दृष्टि आईएएस, नई दिल्ली से आमंत्रित विशेषज्ञ धनंजय कुमार एवं केवल कृष्ण उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों, समसामयिक घटनाक्रम, सामान्य अध्ययन, शैक्षणिक विषयों तथा व्यक्तिगत पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों की उत्तर देने की शैली, आत्मविश्वास, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने की क्षमता का भी आकलन किया गया। मॉक इंटरव्यू में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस अभ्यास से उन्हें वास्तविक साक्षात्कार प्रक्रिया को समझने तथा अपनी तैयारी का आत्म मूल्यांकन करने में सहायता मिली।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मबीर ने कहा कि महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन तथा आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. परवेश, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, डॉ. संगीता धीर, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, भागवंती, रविन्द्र तलाव सहित गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय के शोधार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें