रामनवमी जुलूस पर भड़की हिंसा, बंगाल-बिहार के बाद झारखंड में भी अब तनावपूर्ण स्थिति

रामनवमी जुलूस पर बंगाल-बिहार में हिंसा अब धीरे-धीरे भारत के अन्य राज्यों में भी फैल रही है। बीते शुक्रवार (31 मार्च) को झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में रामनवमी के जुलूस का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव भी किए। लोग सड़को पर उतरकर टायर जलाने लगे और पुलिस की गाड़ियों भी तोड़ दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रेलवे ब्रिज को किया जाम
रामनवमी के जुलूस को रोकने के बाद लोग भड़क गए और बाटा चौक में हनुमान चालीसा का जाप करने लगे। इसी के साथ उन्होंने रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम किया। सड़को पर टायर जलाए और पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ दी। हिंसा के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। इस हिंसा को शांत करने के लिए एसपी और डीएम समेत कई अधिकारी रात तक मौके पर मौजूद रहे। भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।
गुजरात और महाराष्ट्र में भी हिंसा
बंगाल, बिहार और झारखंड के अलावा गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा में रामनवमी के जुलूस को लेकर हिंसा हुई। इन जगहों पर पत्थरबाजी के साथ आग भी लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी की। कई जगहों पर महौल शांत करने के लिए पुलिस को सुरक्षा भी बढ़ानी पड़ी।
बंगाल और बिहार में तनावपूर्ण स्थिति
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और बिहार के सासाराम और नालंदा में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। लोग सड़कों पर उतर कर पुलिस बलों और दुकानों पर पथराव किए। सड़कों पर खड़ी वाहनों के शीशे तोड़े और आग भी लगा दी। बंगाल में स्थिति काफी ज्यादा तनावपूर्ण रहा। वहीं बिहार में दो समुदायों के बीच जड़प होने से दोनों के बीच जमकर नारेबाजी भी हुई। यहां पत्थरबाजी के अलावा फायरिंग की भी घटना सामने आई है।