देश विदेश

संविधान दिवस पर धामी की तीन घोषणाएं, अभियोजन विभाग को प्रशिक्षण के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में संविधान एवं विधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अभियोजन विभाग के लिए तीन घोषणाएं कीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम लोगों को भी इन कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यालयों में कंप्यूटर और अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बेहतर होगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसके निर्माण में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। मुख्यमंत्री ने संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत
मुख्यमंत्री ने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एससी बिरमानी, गोविंद राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कंडवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना और डॉ. महेश कुड़ियाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियोजकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान ‘उत्तराखंड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जांच में जुटाए गए साक्ष्यों का कानूनी परीक्षण करें और उन्हें न्यायालय के सामने सही तरीके से प्रस्तुत करें। उनकी निष्पक्षता और कार्यक्षमता से आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने आपराधिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए हैं। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार भी ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना सरकार का संकल्प है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button