सरकारी स्कूल शिक्षकों के साथ नायब सैनी सरकार कर रही विश्वासघात – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 14 नवंबर। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकारी स्कूल शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार अध्यापकों के साथ विश्वासघात कर रही है। भाजपा राज में जेबीटी महिला टीचर 150 से ज्यादा किलोमीटर दूर नौकरी करने पर मजबूर है। दिग्विजय ने कहा कि वादों से मुकरना नायब सैनी सरकार की आदत है और जेबीटी महिला शिक्षिकाओं को नौकरी के नाम पर तंग किया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले तीन सालों से ट्रांसफर नहीं होने के कारण जेबीटी शिक्षिकाएं बेमुश्किल से नौकरी कर पा रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर भाजपा सरकार अध्यापकों के साथ ज्यादती कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार में ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू होने के बाद केवल चार बार ही साल , 2017, 2019 और 2022 में सामान्य तबादले हुए है। वहीं प्राइमरी शिक्षकों के लिए तो सामान्य ऑनलाइन ट्रांसफर बहुत साल पहले हुए थे। स्कूलों के मास्टर और स्कूल के टीजीटी एंड पीजीटी अध्यापक लंबे समय से ट्रांसफर नहीं होने के चलते परेशान है। जेबीटी अध्यापकों के बहुत सालों बाद मार्च 2024 में आखिरी बार अंतर-जिला तबादले ही किए गए। जेबीटी शिक्षकों के अंतर जिला तबादला न होने के कारण प्रदेश में सैकड़ों महिला शिक्षिका अपने जिले से 100 से 150 किलोमीटर दूरी पर नौकरी कर रही हैं। स्कूलों में सामान्य शिक्षकों, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों के तबादले आखिरी बार 2022 में हुए थे। ऐसे में लंबे समय से हरियाणा में शिक्षक तबादलों के इंतजार में बैठे है। भाजपा सरकार केवल टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में नए-नए बदलाव करने पर जोर दे रही है, जबकि शिक्षकों के तबादले नहीं किए जा रहे है।