आज की ख़बर

अब पोस्ट करने के बाद भी एडिट होगी इंस्टाग्राम स्टोरी, न व्यूज घटेंगे और न लाइक

मुंबई

कई बार इंस्टाग्राम स्टोरी में कोई पोस्ट करने के बाद उसमें कोई गलती नजर आती है। ऐसी छोटी-सी गलती सुधारने के लिए अब तक यूजर्स को पूरी स्टोरी डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी। ऐसे में पहले से मिले व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी चले जाते थे, लेकिन अब इंस्टाग्रम ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है। कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स पोस्ट होने के बाद भी अपनी स्टोरी में बदलाव कर सकेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

खास बात यह है कि इसके लिए स्टोरी को हटाने की जरूरत नहीं होगी और उस पर पहले से मिले इंगेजमेंट पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। इंस्टाग्राम के नए अपडेट के तहत यूजर्स स्टोरी पब्लिश होने के बाद १५ मिनट तक उसमें बदलाव कर सकते हैं. इस दौरान टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर्स और ड्राइंग को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी पहले से पब्लिश की गई स्टोरी खोलनी होगी। इसके बाद स्क्रीन के निचले हिस्से में दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर जाना होगा। यहां आपको एडिट स्टोरी का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करके आप स्टोरी में जरूरी बदलाव कर सकते हैं, हालांकि यह सुविधा सिर्फ स्टोरी पोस्ट होने के शुरुआती १५ मिनट तक ही उपलब्ध रहेगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button