मनोरंजन

रिलीज से पहले मालविका मोहनन ने शुरू किया ‘पॉकेट नोवेल’ की टीम का खास रोल

त्यागराजन कुमारराजा 2019 में आई अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी। त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी, और किशोर कुमार जी. स्टारिंग पॉकेट नोवेल, दुनिया भर में पोंगल के खास मौके पर 24 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी जैसी भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के साथ विजय सेतुपति संग त्यागराजन कुमारराजा की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जिसके कारण मूवी लवर्स का उत्साह बढ़ गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट पर सिर्फ स्पॉटलाइट रखने के बजाए, पॉकेट नोवेल के मेकर्स ने एक नया बिहाइंड द सीन वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के क्रू को काम करते हुए देखा जा सकता है। इस रोलआउट की शुरुआत मालविका मोहनन अपने चार्म से भरे अंदाज के साथ करती हैं। शेयर किए गए इस खास वीडियो क्लिप को शूटिंग से जुड़े लोगों, टेक्नीशियंस और यूनिट मेंबर्स को खास तौर से केंद्र में रखकर बनाया गया है। इससे इस बात का एहसास दिल को छू जाता है कि एक फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने के लिए कितने लोगों की कड़ी मेहनत लगती है। यह वही लोग हैं जो फ्रेम के पीछे खड़े होकर अपना किरदार निभाते हैं। आर्ट, लाइटिंग से लेकर साउंड, मेकअप, कारपेंटर, सेट असिस्टेंस, प्रोडक्शन और ड्राइविंग यूनिट तक, वीडियो इन सभी की मस्ती से भारी झलक दिखाता है, जिनकी वजह से शूटिंग हमेशा चलती रहती है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button