मनोरंजन

आलिया भट्ट-आर्यन खान-वैभव सूर्यवंशी ‘टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया’ की लिस्ट में

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता आर्यन खान से लेकर क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी तक देश की 100 उभरती प्रतिभाओं ने अमरीकी समाचार पत्रिका ‘टाइम‘ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘टाइम‘ ने पहली बार भारत के लिए ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया‘ सूची जारी की है। इस सूची में फिल्म, क्रिकेट, कारोबार, विज्ञान, संगीत और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे लोगों को शामिल किया गया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया‘ इस सूची का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है और रिलायंस इसका प्रमुख भागीदार है। इस सूची में सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों का ही दबदबा नहीं है, बल्कि खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा को भी इसमें जगह मिली है। संगीत के क्षेत्र से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर शामिल हैं।

वहींं, कारोबार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से पीयूष बंसल, अलङ्क्षबदर ङ्क्षसह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को भी इस सूची में स्थान मिला है। ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया‘ का भव्य आयोजन 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। ‘टाइम‘ रिलायंस के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया‘ पर पत्रिका का विशेष अंक सात दिसंबर को दुनियाभर के समाचार पत्र-पत्रिका विक्रेताओं के यहां उपलब्ध होगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button