चंडीगढ़, 21 नवंबर:
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 305वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 570 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक लड़ाई है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अभियान के 305वें दिन पुलिस टीमों ने 219 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 85,817 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, 189 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 16 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन पर साझा की जा सकती हैं।