चंडीगढ़पंजाब

चंडीगढ़ संसदीय सीट पर पहली जून को होगा चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर!

लोकसभा चुनावों की सात चरणों में चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। आयोग ने चंडीगढ़ और पंजाब में चुनावों की तिथि पहली जून को निश्चित कर दी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

 

बता दें कि यह पहला चुनाव है, जिसमें आम आदमी पार्टी कांगे्रस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से चंडीगढ़ की एक मात्र संसदीय सीट कांग्रेस को दी गई है। ऐसे में कांग्रेस से चुनाव लडऩेवालों की लंबी कतार लग गई है। यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सीधा चुनावी मुकाबले में ताल ठोंकने जा रहा है।

 

इस प्रकार कांग्रेस नेताओंं के अलावा चंडीगढ़ भाजपा के खेमे से भी कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि उम्मीदवारी या प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली हाईकमान ही लगायेगा। फिर भी टिकट के दावेदारों में मौजूदा सांसद किरण खेर, हिमाचल भाजपा के सहप्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य एवं चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रधान संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व भाजपाध्यक्ष एवं शहर के मेयर रह चुके वरिष्ठ नेता अरुण सूद के नाम प्रमुख रूप से उभर कर सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें ...  भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने श्री गुरु अमरदास पावर प्लांट को लोगों को समर्पित किया
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button