पंजाब

भाजपा का ऐलान, अकेले लड़ेंगे चुनाव, गठबंधन पर क्या बोले पंजाब अध्यक्ष ढिल्लों

श्रीआनंदपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने ये भी कहा कि गठबंधन को लेकर हाई कमान के फैसले को मानेंगे। उन्होंने जल्द ही घोषणा पत्र जारी करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में जनता की पसंद बन रही है और पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लडऩे की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है। पंजाब बीजेपी के प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि आज हमने अपने घोषणापत्र के लिए एक क्यूआर कोड और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और हम जल्द ही अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे। जो हमारा मैनिफेस्टो होगा, वो आम लोगों का होगा। हम खुशहाल पंजाब बनाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश विकास कर रहा है।

पंजाब में हमारी सरकार आने पर कोई योजना बंद नहीं होगी। डबल इंजन की सरकार आने पर और तेजी से राज्य का विकास होगा। पंजाब विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए 19 नवंबर को ढिल्लों ने भगवंत मान की सरकार पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि हर कोई जानता है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा है। चाहे माइनिंग हो, रेत, बजरी या शराब, इन्होंने हर क्षेत्र से पैसा वसूला है। सबको पता है कि उन्होंने पंजाब के संसाधनों को निचोड़ लिया है। 60 साल में पंजाब पर 2.62 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन इन्होंने महज साढ़े चार साल में इसे बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपए कर दिया है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या समेत कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए अपनी नीतियां तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि घोषणापत्र में प्रदेश के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button