चंडीगढ़/पटियाला, 24 जून: PSPCL promotes green energy: पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज गाँव जलखेड़ी, ज़िला फतेहगढ़ साहिब में 10 मेगावाट बायोमास पावर प्लांट के फिर से सफलतापूर्वक चालू होने का ऐलान किया, जिससे पंजाब के लिए वातावरण और आर्थिक लाभ होंगे।
गाँव जलखेड़ी (तहसील और ज़िला फतेहगढ़ साहिब) में 10 मेगावाट बायोमास प्लांट मूल रूप में पीएसईबी (अब पीएसपीसीएल) द्वारा जून 1992 में चालू किया गया था। प्लांट जुलाई 1995 तक चलता रहा, जिसके बाद यह जुलाई 2001 में मैसर्ज जलखेड़ी पावर प्लांट लिमटिड (जेपीपीएल) को लीज़ पर दे दिया गया। प्लांट जुलाई 2002 में फिर चालू हुआ और सितम्बर 2007 तक चलता रहा। 2018 में, प्लांट को नवीनीकरन, संचालन और ट्रांसफर के आधार पर लीज़ पर देने के लिए फिर टैंडर किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अब नवीनीकृत प्लांट 21 जून, 2024 को फिर चालू किया गया है। यह उन्नत डेनमार्क प्रौद्यौगिकी वाले बायलरों का प्रयोग करता है और 100% धान की पराली का प्रयोग करके बिजली पैदा करने के लिए तैयार किया गया है। यह अति-आधुनिक बायोमास प्लांट सालाना लगभग 1 लाख टन धान की पराली का उपभोग करेगा। यह राज्य सरकार को पंजाब में लगभग 40 हज़ार एकड़ क्षेत्र में धान की पराली जलाने की समस्या को रोकने में मदद करेगा। यह पहलकदमी 400-500 व्यक्तियों को सीधे और असीधे तौर पर रोज़गार प्रदान करेगी, जो क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढावा देगी। इस प्रोजैक्ट के साथ कई लाभ होंगे जैसे कि खेतों में धान की पराली जलाने के साथ होने वाले वायु प्रदूषण को कम कर वातावरण की सुरक्षा करना, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कमकर टिकाऊ ऊर्जा को समर्थन देना और पंजाब में उपलब्ध भरपूर धान की पराली का प्रभावशाली प्रयोग करना।