पंजाब

मैड संधू को मिला था बिग बॉस का ऑफर, दोस्त कुंवर सिंह बोले, 29 अक्तूबर को शो में जाने की थी तैयारी

अमृतसर

अमृतसर में मारे गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू 29 को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। उसके दोस्त कुंवर सिंह ने दावा किया है, कि मैड संधू को टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का ऑफर मिला था। कुंवर के मुताबिक मैड 29 अक्टूबर को कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में जाने वाला था। इसके सारे पेपर, डॉक्यूमेंट और फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी थी, साइन भी हो गए थे। लेकिन उसने ये बात पब्लिक नहीं की थी। कुंवर ने कहा, कि मैड बुरा इंसान नहीं था, उसे बुरा बनाया गया। वो गुरुद्वारे में छबील लगाता था, लंगर में सेवा करता था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बाढ़ के दौरान भी उसने लोगों की काफी मदद की थी और एक्टिव रहा था। मैड संधू की हत्या के बाद अब दूसरे इन्फ्लुएंसर अरुप्रीत को भी धमकी मिली है। मैड की तरह ही अरुप्रीत भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता है। हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर लक्की जौहल स्पेन ने कहा है कि अगला नंबर अरुप्रीत का है।  डर के कारण अरुप्रीत ने अपना इंस्टाग्राम नाम बदलकर अर्शदीप कर लिया है। मैड संधू की शनिवार शाम लोहारका रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे तीन गोलियां मारी गईं, जिनमें से दो आरपार हो गई थीं। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया, कि शूटर्स के बारे में पुख्ता इनपुट मिल गया है, जल्द गिरफ्तारी होगी। कत्ल से ठीक पहले मैड ने पंजाबी सिंगर जी खान का गाना वेे मैनूं माही मिला दे….वे ढोलना, लगाकर अपनी आखिरी रील शेयर की थी। इस कत्ल को लेकर दो गैंगस्टरों में जिम्मेदारी लेने की होड़ लगी है। पहले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट डाली, उसके बाद लक्की जौहल स्पेन ने पोस्ट करके कहा कि उसने ही मैड संधू को मरवाया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button