अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी

विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमेन हैं और फिलहाल वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने की अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं।

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। अगर विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने का एलान करते हैं तो भारतीय मूल के दो लोग इस रेस में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि भारतीय मूल की ही निक्की हेली भी 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। बुधवार से वह अपने अभियान की शुरुआत भी कर देंगी।

विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमेन हैं और फिलहाल वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने की अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं। अमेरिका के राज्य आयोवा में वह इसे लेकर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। रामास्वामी ने कहा कि वह गंभीरता से इस बारे में सोच रहे हैं।

रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत से अमेरिका आए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है।

विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं। विवेक रामास्वामी का कहना है कि मेरा अमेरिकी विजन में विश्वास है

यह भी पढ़ें ...  Erica Robin कौन है? Pakistan की पहली मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट पर विवाद...?
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button