उत्तर प्रदेश

लोकसभा के बाद सपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे कैंडिडेट, देखें लिस्ट

 

लखनऊ। UP Assembly By Election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी। चार रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने तीन सीटें घोषित की हैं। दुद्धी से पूर्व मंत्री व सात बार के विधायक विजय सिंह गोंड पर भरोसा जताया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर गत वर्ष दिसंबर में ही लगा दी थी।

 

चार रिक्त सीटों पर होना है चुनाव

 

विधानसभा की चार रिक्त सीटों में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ की मृत्यु नौ नवंबर को हो जाने के कारण से रिक्त है। यहां का उपचुनाव पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के साथ 20 मई को होगा।

 

शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह की मृत्यु पांच जनवरी को हो जाने के कारण रिक्त है। यहां पर चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के साथ यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें ...  आपसी विवाद में भाई ने भाई को ट्रैक्टर से कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button