121 किलो सोने से सजे बालाजी! भक्त के दान ने सबको चौंकाया

आंध्र प्रदेश में भगवान से भक्ति का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के तिरुपति बालाजी भगवान को चेन्नई के एक बिजनेसमैन वर्धमान जैन ने 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए हैं, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। टीटीडी (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) ट्रस्ट ने इस दान के प्राप्त होने की पुष्टि की है। टीटीडी ने कहा कि 121 किलो सोना, 45 आभूषण..! भगवान श्री वेंकटेश्वर के लिए एक भक्त की ओर से अद्भुत भेंट! भगवान श्री वेंकटेश्वर को सिर से पैर तक सजाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सोने के आभूषण गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में भगवान को अर्पित किए गए।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु द्वारा तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जा रहे 121 किलोग्राम सोने के आभूषण की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए आंकी गई है। सरकार और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि ये चढ़ावा मंदिर के इतिहास में किसी एक श्रद्धालु द्वारा दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान है। इस चढ़ावे में नौ सेट में व्यवस्थित किए गए 45 आभूषण शामिल हैं। ये गहने भगवान वेंकटेश्वर को 27 नवंबर यानी शुक्रवार को पहनाए जाएंगे। बता दें कि वर्धमान जैन चेन्नई के रहने वाले हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वर्धमान ने हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग और ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करते हैं। उन्हें मुख्य रूप से एक्सेस हैल्थकेयर के फाउंडर और फॉर्मर वाइस-चेयरमैन के रूप में जाना जाता है। ये कंपनी हैल्थकेयर इंडस्ट्री को टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज देती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714