15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे Lava के स्मार्टफोन

नई दिल्ली। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल दुनियाभर में मैमोरी चिप की बढ़ती कीमतें और घटती सप्लाई की वजह से पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इसी कड़ी में अब Lava भी अपने स्मार्टफोन की कीमतें जल्द बढ़ाने वाली है। माना जा रहा है कि नवंबर के पहले पखवाड़े के अंत में कंपनी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Lava कंपनी के स्मार्टफोन के दाम 15 नवंबर से बढ़ने वाले हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है। वर्तमान में जो स्टॉक मौजूद है वो पुराने रेटों पर ही उपलब्ध होगा। नई कीमतें 15 नवंबर, 2026 से लागू होंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों और मैमोरी की लगातार कमी को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में कीमतों के अंदर 3000 रुपए का बदलाव करना अब जरूरी हो गया है। कीमतों में यह बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन तो इनमें हैं ही, साथ ही पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं।