पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला संगरूर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम ए.एस.आई. को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए छापा न मारने के बदले ए.एस.आई. तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, जिस कारण उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के पास शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में ए.एस.आई. तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।