अपराधपंजाब

पंजाब के लुधियाना शहर में आधी रात को ATM वैन के साथ 7 करोड़ की लूट।

पंजाब के लुधियाना में देर रात 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में ATM में कैश जमा करने वाली CMS सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुसे। यहां तैनात 5 सिक्योरिटी गार्डों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। इसके साथ CCTV की DVR भी ले गए।

 लुधियाना शहर में आधी रात को ATM वैन के साथ 7 करोड़ की लूट।

बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी से तेजधार हथियार और दो पिस्टलें भी बरामद हुई हैं, जबकि कैश गायब है।

 लुधियाना शहर में आधी रात को ATM वैन के साथ 7 करोड़ की लूट।

कमिश्नर के मुताबिक एक आरोपी ने इमारत के पिछले हिस्से से एंट्री की और बाकी लोग मेन गेट से अंदर आए उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने बहुत ही लापरवाही दिखाई है क्योंकि इतनी बड़ी रकम खुले में कमरों के आगे ही रखी हुई थी। जानकारी के मुताबिक़ पुलिस पांचों सिक्योरिटी गार्डों को थाने ले गई है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

 लुधियाना शहर में आधी रात को ATM वैन के साथ 7 करोड़ की लूट।

पुलिस ने लुधियाना के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट सील कर दिए हैं। यहां हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। शहर में भी नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके साथ कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें ...  लोकसभा क्षेत्र बठिंडा में 1639160 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे: जिला चुनाव अधिकारी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button