पंजाब

7000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ Oppo K14 Lite भारत में लांच

नई दिल्ली। Oppo ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लांच किया है। फोन की खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 13MP का रियर कैमरा है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसमें सुरक्षा के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo K14 Lite के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 16,999 रुपए है। यह फोन Oppo के आधिकारिक ई-स्टोर और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे स्टोन ब्राउन और फेदर पर्पल रंगों में खरीदा जा सकता है।

Oppo K14 Lite के फीचर्स

फोन में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सामान्य ब्राइटनेस 700 निट्स और HBM मोड में 900 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर और Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo K14 Lite Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। फोन की मोटाई 9mm और वजन 215 ग्राम है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैमरा और कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी

Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है, जिसकी मदद से फोन को दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button