तो हरियाणा में इस दिन होगा Nayab Saini Cabinet का विस्तार, क्या आचार संहिता बनेगी बाधा?

Nayab Saini Cabinet: नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (saini cabinet expansion) में चुनावी आचार संहिता किसी बाधा नहीं है। प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता (Election code of conduct) के चलते भी मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इस संबंध में राज्य सरकार केंद्रीय चुनाव आयोग और कानून विशेषज्ञों से राय ले चुकी है। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी समय हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संभावना 19 मार्च के बाद की जताई जा रही है। राज्यपाल हैदरावाद चले गए, वहां से आने के बाद तारीख लेकर मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। 19 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) हरियाणा (Haryana News) के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) मिलकर करनाल संसदीय क्षेत्र के घरौंडा में 19 मार्च को लोकसभा का चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे।
जेपी नड्डा उनके साथ होंगे। ऐसे में बुधवार के बाद राज्यपाल से तारीख मिलने पर नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार कुछ गलतफहमियों व पक्की सूचनाओं के अभाव में टला है। सरकार को आभास था कि आचार संहिता लगने पर तीन बजे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो सकता।