बिकने वाले इतिहास में बिकाऊ ही कहलाएंगे, माफ़ नहीं करेगी जनता: कांग्रेस

शिमला। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को ग़द्दारी के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे। प्रदेश की जनता भली-भाँति वाकिफ़़ है कि छह नेताओं ने अपना ईमान भारतीय जनता पार्टी को बेचा और पार्टी के साथ ग़द्दारी की है। कल तक जो कांग्रेस पार्टी को अपनी माँ बताते थे, उन्होंने माँ की पीठ में छुपा घोंप कर राज्य के इतिहास में अवसरवाद की राजनीति को शुरू किया है।
सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पहली बार अपने विधायक को बिकते देखा है, इससे उनका असली चेहरा मतदाताओं के सामने बेनक़ाब हो गया है। उन्होंने कहा कि सवा साल के भीतर ही इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश पर उप-चुनाव का बोझ थोप दिया। बागिय़ों को अपने लालच का सच प्रदेश की जनता के सामने स्वीकार करना चाहिए और अपने कुकृत्यों के लिए माफ़ी माँगनी चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714