इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता के रादौर के गांवों में दौरे

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के रादौर के गांवों का दौरा किया। उनके साथ एमएलए बिशनलाल सैनी, विशाल सैनी, करमबीर बूटर, गुलजार सिंह नंबरदार, नरेश कंबोज, रूपेश पलाका, गुरप्रीत छप्पर, अर्जुन गुज्जर, रणधीर, निसार, गुरचरण सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व, उन्होंने रादौर के पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने गांव सडूरा से अपनी चुनावी यात्रा शुरू की। इसके बाद वे बापा में लोगों से मिले। वहां से गिलौर में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव हिरण छप्पर में पहुंचे। यहां से गांव अडतान, अंटावा, भागुमाजरा, मसाना जट्टान, साहबपुर, घड़ी गुजरान, जीवरेहड़ी और सुडल में लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के बाद अनेकों सरकार आई और पार्टियां आई, किसी न कम काम किया तो किसी ने ज्यादा काम किया। लेकिन पहली बार देश में अलग तरह से चुनाव हो रहा है। हिंदुस्तान में चुनाव और खेल को निष्पक्ष माना जाता है। उन्होंने कहा कि खेल और चुनाव में हर किसी को बराबर का मौका मिलता है, चाहे वो पंचायत, विधायक और सांसद का चुनाव हो या क्रिकेट और हॉकी का खेल हो। परंतु पहली बार देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तोड़ने और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। यदि लोकतंत्र खत्म हो गया तो भारत में रूस और चीन जैसे हालात हो जाएंगे।