अफसरशाही पर सख्त हुए सीएम नायब सैनी,

CM Nayab Saini becomes strict on bureaucracy: चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। उनके अथवा किसी भी मंत्री के द्वारा भेजी जाने वाली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान तय समय के भीतर करना अनिवार्य है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सोमवार को उत्तर प्रदेश में होने वाली चुनावी जनसभाओं में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वह अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि अगर कोई भी शिकायत उन्हें मार्क की जाती है और वह दोबारा उनके पास आएगी तो संबंधित विभाग के अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। अधिकारी को बताना होगा कि उनके द्वारा मार्क की गई शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में शुरू हुई सीएम विंडो पर संतुष्टी व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द वह खुद सीएम विंडो की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश का कोई भी नागरिक उनकी उपलब्धता का पता करके उनके आवास पर मुलाकात के लिए आ सकता है। अपने अमले को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को उनसे मुलाकात करने के लिए मशक्कत न करनी पड़े।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जो लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं उसके समाधान हेतु अधिकारियों को तवरित निर्देश देने के बाद उसका वह खुद भी रिव्यू कर रहे हैं। पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रचार को लेकर सीएम ने कहा कि अभी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में प्रचार के लिए डयूटी लगाई गई है। इसके बाद पार्टी के निर्देशानुसार आगामी राज्यों में प्रचार के लिए जाएंगे।