मस्जिद विवाद में सामने आया कांग्रेस का दोहरा चरित्र-जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संजौली मस्जिद विवाद में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि विवाद में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक तरफ़ मंत्री बयान पर बयान दिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ दिल्ली से दबाव पड़ते ही इनकी टांगे लडख़ड़ा रही हैं। कोई बाहरी मुस्लिम नेता यहां आकर माहौल खऱाब कर जाता है और जिनके इशारे पर कानून व्यवस्था चलती है, वह मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।
शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अवैध मस्जिद को पुलिस प्रशासन द्वारा सील किया गया है, उसमें जबरन घुसकर और वहां का वीडियो बनाकर एआईएमआईएम नेता ने शिमला में कायम हो रही शांति को भंग करने की कोशिश की है।एआईएमआईएम नेता ने वीडियो बनाया है, जिसमें वह मस्जिद के सामने वाले भवन को उसकी ऊंचाई के आधार पर गिराने की बात कह रहे हैं, जबकि उन्हें यह मालूम नहीं कि वह भवन वैध तरीके से बना है, जबकि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। इस प्रकार का वीडियो बनाकर उन्होंने हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जानकारी मिली है उक्त नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन ऐसे कृत्य पर सिर्फ एफआईआर ही दर्ज नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रदेश सरकार इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाए, क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हिंदू नेताओं के खि़लाफ़ बदले की भावना से पुलिस ने सरकार के इशारे पर कारवाई की है। सरकार को इस मसले पर जनभावना का सम्मान करना चाहिए और कोई स्थायी हल निकालना चाहिए।